लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षक मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ उठाने को खासा उत्साह दिखा रहे हैं। कुल 12.89 लाख शिक्षकों में से 5.23 लाख ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब इन्हें जल्द कैशलेस चिकित्सा कार्ड जारी हो जाएगा। फिर शिक्षक व उनके परिजन सरकारी व निजी अस्पतालों में एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार करा सकेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ जुलाई को वाराणसी में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए यह सुविधा शुरू की थी। मात्र 22 दिनों में ही लगभग 42 प्रतिशत पात्र शिक्षकों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: पोर्टल पर चौंकाने वाली चूक, जन्म 1984 तो सेवानिवृत्ति 1947! बेसिक शिक्षा विभाग क...