Lucknow News: 484 पंप लगे फिर भी नहीं मिली जलभराव से राहत
लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने पहले से तैयारी की थी। जल निकासी के लिए कुल 484 पंप लगाए गए, लेकिन इसके बावजूद रविवार को भी कई इलाकों में पानी पूरी तरह नहीं निकल पाया। लोगों को दूसरे दिन भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। 47 पंपिंग स्टेशनों पर 344 पंप
नगर निगम के पंपिंग स्टेशनों की स्थिति नगर निगम के 47 बाढ़ पंपिंग स्टेशनों पर अकेले 344 पंप लगाए गए हैं। पिछले दो वर्षों में इनमें से तमाम पंपों का अपग्रेडेशन भी कराया गया। कई पंपिंग स्टेशनों पर जेनरेटर लगाए गए, जबकि कई पंपों की क्षमता बढ़ाई गई, ताकि बारिश के दौरान तेजी से पानी निकाला जा सके।
अतिरिक्त पंपों का उपयोग इसके अलावा राजधानी के सभी आठ जोन में करीब 140 अलग से पंप लगाए गए थे। इनका इस्तेमाल जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.