Lucknow News: 37 किलो गांजा के साथ डीसीएम चालक गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: ओडिशा से डीसीएम में गांजे की खेप लेकर पंजाब जा रहे चालक तस्कर रघुनाथ महादेव इंगोले को एसटीएफ और पीजीआई पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को धर दबोचा। डीसीएम की तलाशी में पेपर रोल के बीच छिपा कर रखा गया 37 किलो गांजा बरामद हुआ है। डिप्टी एसपी एसटीएफ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर रघुनाथ महादेव इंगोले मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला है। दरअसल, कुछ दिन से यूपी, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई की सूचना मिल रही थी। दरोगा फैजुद्दीन सिद्दीकी को टीम के साथ लगाया गया था। शनिवार रात गांजे से लदी डीसीएम रायबरेली के रास्ते लखनऊ आ रही है। टीम ने किसान पथ अंडरपास के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने डीसीएम को रोक लिया। तलाशी में कागज के रोल के बीच दो बोरियों में एक-एक किलो के 37 पैकेट गांजा मिला। मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.