Lucknow News: 300 जरूरतमंद परिवारों को बांटे पुराने कपड़े
लखनऊ, अगस्त 12 -- Lucknow News: लखनऊ। मोहनलालगंज के परवर पूरब ग्राम सभा स्थित ससीरन सपेरा बस्ती में सामाजिक संस्था ला फिदुसी ने जरूरतमंद परिवारों को पुराने कपड़े वितरित किए। अभियान में स्थानीय समुदाय के 300 से अधिक लोगों को कपड़े दिए गए। कपड़े पाकर लाभार्थियों ने संस्था के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अगुवाई ला फिदुसी के अध्यक्ष यश सेंगर ने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कमजोर और वंचित वर्गों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ समाज में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और समावेश की भावना को बढ़ावा देना है। सेंगर ने बताया कि जुलाई 2026 में संस्था की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। संस्था सामाजिक सरोकारों के साथ सड़क पर रहने वाले कुत्तों और अन्य पशुओं के संरक्षण के लिए भी काम कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.