लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 29 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनके अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन्वेस्ट यूपी ने 14 अगस्त को उद्यमी मित्र परीक्षा-2026 का अंतिम परिणाम जारी किया था। अभ्यर्थी इन्वेस्ट यूपी के करियर पेज पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से अंतिम परिणाम व चयन सूची देख सकते हैं।मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना का उद्देश्य प्रदेश में निवेश सुविधा और औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर संस्थागत सहयोग को मजबूत करना है। नए उद्यमी मित्र निवेशकों, उद्यमियों और उद्योगों के साथ समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक अनुभव, विशिष्ट उपलब्धियों तथा डा. एपीजे ...