लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: जिले के करीब 26 हजार किसान रबी फसल के लिए अनुदान पर मिलने वाली खाद और बीज से वंचित हो सकते हैं। कई बार अपील के बावजूद इन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे में खाद-बीज लेने ब्लॉक पहुंचने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ सकता है। जिले में कुल 2,46,043 किसान हैं। इनमें अब तक 2,19,818 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। वहीं 26,225 किसान अभी भी रजिस्ट्री से बाहर हैं। कृषि विभाग ने किसानों से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार अनुदान का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्री जरूरी होगी。

ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलेगा लाभ अनुदान पर खाद और रबी फसल के बीज लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। इसके लिए upagriculture.com पोर्टल पर आवेदन करना होगा। बुकिंग कंफर...