Lucknow News: 250 करोड़ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम फेल
लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: मंगलवार को हुई बारिश ने 250 करोड़ रुपये की लागत से विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद पूरे परिसर में कई स्थानों पर पानी भर गया, जिससे यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक जलभराव की स्थिति बनी रही और पानी की निकासी नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े और महत्वाकांक्षी परियोजना स्थल पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन पहली ही तेज बारिश में ड्रेनेज सिस्टम नाकाम साबित हुआ। परिसर के रास्तों और खुले हिस्सों में जमा पानी के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। राष्ट्र प्रेरणा स्थल को शहर की एक प्रमुख पहचान के रूप में विकसित किया गया है, लेकिन जलभराव की समस्या ने सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि अभी यह स्थिति है तो आने वाले दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.