लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: यूपी की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया में 24 अक्तूबर तक फॉर्म-6 भरने वाले लोगों के नाम 12 नवंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। 24 अक्तूबर को प्रदेश भर में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।एसएसआर की प्रक्रिया के तहत दो नवंबर को मतदाता सूची को फ्रीज किया जाएगा। दो नवंबर से सभी पोलिंग बूथों का विभाजन 1200 मतदाताओं पर किया जाएगा। अभी तक 1500 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ होता था और अब 1200 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ होगा। ऐसे में 15030 पोलिंग बूथ बढ़ेंगे और अब कुल पोलिंग बूथ की संख्या 177516 हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: नवंबर के यह चार दिन याद रखें पूरे दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। फिर 12 नवं...