Lucknow News: 200 से अधिक आशा कार्यकर्त्रियों का सम्मान
लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को बोरा फाउंडेशन की ओर से सेवा सखी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीतापुर रोड स्थित सेवा परिसर में हुए समारोह में लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र की 200 से अधिक आशा कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आशा बहुओं की समस्याएं सुनीं। आशा बहुओं ने राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाने और आयुष्मान कार्ड की सुविधा से जोड़ने की मांग रखी। उन्होंने कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं और सुविधाओं की कमी से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक ने मांगों को मुख्यमंत्री और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की संयोजक एवं बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन बिंदु बोरा ने आशा बहुओं को सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.