Lucknow News: 200 विद्यार्थियों को एलर्जी से बचाव की जानकारी दी
लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवादाता लोहिया संस्थान के बाल रोग विभाग के डॉ. शीतांशु श्रीवास्तव और लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की अध्यक्ष डॉ. शालिनी भसीन ने जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को एलर्जी से बचाव के तरीके बताए। बच्चों को अस्थमा, एलर्जिक राइनाइटिस (नाक की एलर्जी), खाद्य एलर्जी और त्वचा संबंधी एलर्जी के लक्षण, कारण और बचाव समझाए। विशेषज्ञों ने बताया कि एलर्जी के लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) के एलर्जी एंड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी चैप्टर की ओर से स्टैम्प आउट एलर्जी अभियान के तहत बुधवार को गोमतीनगर एक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें करीब 200 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.