लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: इंदिरानगर के अमराई गांव में किराना व्यवसायी उमेश चंद्र गुप्ता के घर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने करीब 20 संदिग्धों को ट्रेस किया। उनकी फोटो व्यवसायी को दिखाई। व्यवसायी ने पहचान से इंकार कर दिया। पुलिस ने व्यवसायी से बदमाशों का हुलिया और चेहरे के बारे में पूछा। इस पर व्यवसायी उनकी पत्नी और बेटी ने बताया कि वह बदमाशों को ठीक से देख नहीं सके। बदमाशों के हमले से पूरा परिवार दहशत में है। तफ्तीश में लगी पुलिस की टीमें सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी और बहराइच में डेरा डाले हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों की सुरागरसी में लगी हैं। वहीं, सर्विलांस टीम ने घटना के समय बीटीएस पर एक्टिव पांच हजार से अधिक मोबाइल नंबरों को रडार पर लिया है। उसके आधार पर संदिग्ध नंबरों की तफ्तीश में लगी हैं। रविवार को फिर इंदिरानगर पुलिस मौके पर...