Lucknow News: 2.35 करोड़ के निवेश के विवाद में रि.एईएन से मारपीट, चार पर रिपोर्ट
लखनऊ, अगस्त 12 -- Lucknow News: आशियाना में रियल एस्टेट में निवेश को लेकर हुए विवाद ने अपहरण और मारपीट तक का रूप ले लिया। रिटायर्ड सहायक अभियंता ने बर्खास्त अवर अभियंता समेत चार लोगों पर घर से जबरन ले जाकर होटल में बंधक बनाकर पीटने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशियाना के सेक्टर-जे रेलनगर निवासी ओम प्रकाश राम वर्ष 2019 में कानपुर विकास प्राधिकरण से सहायक अभियंता के पद से रिटायर हुए थे। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के मुताबिक, वर्ष 2021 में परिचित के जरिए ओम प्रकाश की मुलाकात रियल एस्टेट कारोबारी विशाल सिंह से हुई। इसके बाद उन्होंने फर्म में 26 लाख रुपये निवेश किए। आरोप है कि उनके पूर्व परिचित डॉ. विक्रम सिंह, जो लोक निर्माण विभाग से बर्खास्त अवर अभियंता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.