Lucknow News: 180 लीटर सोयाबीन तेल सीज, दो कुंतल दूषित मिठाई नष्ट
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को नीवा कासिम खेड़ा स्थित रिंकू की मिठाई निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया। यहां पर 180 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल में मिलावट की आशंका पर सीज कर दिया। इसकी कीमत Rs.40,860 रुपये आंकी गई है। साथ ही लगभग दो कुंतल मिठाई दूषित पाई गई। उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। मिठाई की कीमत 20 हजार रुपये आंकी गई है। दुकान का वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया। खाद्य सामग्रियों का नमूना ले जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। एफएसडीए के सहायक आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया जांच रिपोर्ट आने के बाद कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: नकली घी फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद आरोपी गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.