Lucknow News: 18 दिन पहले मां बनी विवाहिता की अस्पताल में मौत
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता ने 18 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर स्थित सैनिक एन्क्लेव कॉलोनी निवासी संदीप पाटिल की पत्नी कुसुम गौतम (40) को शनिवार रात 10 बजे अचानक घबराहट होने लगी। इस पर पति ने घर में रखी दवा की एक गोली उसे खिला दी। इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई तथा मुंह से सफेद झाग निकलने लगा। संदीप ने पास में रह रहे अपने ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी। इसके बाद रात तीन बजे कुसुम को आनन-फानन लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.