लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: कल्ली पश्चिम स्थित जगतखेड़ा में संचालित निजी हॉस्पिटल में बुधवार को 17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत के बाद अस्पताल ने एक लाख रुपये जमा करने के बाद ही शव देने की बात कही। जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई तब जाकर मामला शांत हुआ। अमेठी के जगदीशपुर निवासी 17 वर्षीय अंकित सरोज दो जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। बहन रेनू के मुताबिक पहले उसका इलाज अमेठी में चला। फिर पांच जुलाई को उसे जगतखेड़ा स्थित अयांश स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को डॉक्टरों ने गले का ऑपरेशन करने की बात कही। परि...