Lucknow News: 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पीजीआई पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चार शातिर गिरफ्तार; 20 लाख के जेवर बरामद
लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पीजीआई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब 150 सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले बंद घरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, न्यू ग्रीन सिटी कॉलोनी, हैबतमऊ मवैया निवासी कविता यादव अपने परिवार के साथ 8 जुलाई को छोटे बेटे का मुंडन कराने विंध्याचल (मिर्जापुर) गई थीं। 10 जुलाई को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर से कीमती जेवर चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.