Lucknow News: 15 मौतों वाले अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, एलडीए ने जमींदोज किया भवन
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को शनिवार को आखिरकार जमींदोज कर दिया गया, जहां 22 जून को लगी भीषण आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। नियमों की अनदेखी कर बनाए गए इस भवन पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने देर रात तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक इमारत का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा ढहा दिया गया था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन आसपास के मकान खाली करा लिए गए और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एलडीए अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-डी स्थित भूखंड संख्या एमएस-102 पर केवल एकल आवासीय भवन का नक्शा पास था, लेकिन नियम दरकिनार कर यहां बहुमंजिला व्यावसायिक कॉम्प্লेक्स खड़ा कर दिया गया। हादसे के बाद शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट एक महीना बीत जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.