लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: 15 दिन में काम पूरा करो, नहीं तो कार्रवाई होगी, सीवर-पानी संकट पर विधायक नीरज बोरा का अल्टीमेटम जनसमस्याओं पर सख्त हुए विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीवर, पेयजल, जलभराव और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मंगलवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कड़े तेवर दिखाए। नगर निगम, जलकल, लोक निर्माण विभाग, जल निगम और सुएज इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में विधायक ने जनता की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विभागों के तालमेल की कमी पर जताई नाराजगी विधायक ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट क...