Lucknow News: 11508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में 60 साल तक की छूट
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट यूपी के परिषदीय स्कूलों में की जा रही 11508 सहायक अध्यापकों की भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट दिए जाने का फैसला किया गया है। शिक्षा मित्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित की गई है यानी वह 60 वर्ष की आयु होने पर भी आवेदन कर सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिया गया फैसला अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को निर्देश भेज दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन नगर क्षेत्र के 11508 सहायक अध्यापकों के पदों पर चल रही चयन व नियुक्ति प्रक्रिया में शिक्षामित्रों की आयु सीमा में छूट को शामिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.