लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में कमता, पी-4 पार्किंग, रायबरेली रोड और साउथ सिटी में जांच हुई। टीम ने 16 ई-रिक्शों के चालान किए जबकि फिटनेस समाप्त मिलने पर 11 ई-रिक्शा सीज कर पी-4 पार्किंग, वृंदावन में खड़े कराए। आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय के ने बताया कि अभियान में बिना वैध फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों के ई-रिक्शा चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर है। संचालकों से दस्तावेज वैध रखने और चौराहों पर ई-रिक्शा खड़ा कर जाम न लगाने की अपील की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...