लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता । साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है, ठग अब बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। आशियाना के सेक्टर-5 एल-2 में रहने वाले 68 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता को सीनियर सिटीजन विशेष क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर जालसाजों ने 2.40 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित का केनरा बैंक में बचत खाता है। 9 अगस्त की शाम करीब 4 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर की प्रोफाइल पर केनरा बैंक का लोगो लगा था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए नया क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके लिए केवाईसी और खाते की जानकारी मांगी। भरोसा कर संतोष गुप्ता ने ओटीपी और खाता विवरण दे दिया। इसके 10 मिनट बाद ही उनके फोन पर मैसेज आने लगे। जालसाजों ने कई ट्रांजैक्शन कर खाते से कुल 2.40 लाख रुपये निक...