Lucknow News: 'सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय' की स्थापना के लिए आशय-पत्र जारी
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। 'ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़ को 'सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय' की स्थापना के लिए औपचारिक आशय-पत्र जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़' के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित 'सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय' की स्थापना के लिए औपचारिक आशय-पत्र प्रदान किया। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019' की धारा-6 के प्राविधानों के तहत सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद यह आशय-पत्र विधिवत निर्गत किया गया है।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके गृह क्षेत्र के निकट ही विश्वस्तरीय, रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.