Lucknow News: होटल शीला में पूर्व सैन्यकर्मी का लहूलुहान शव मिला
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: नाका के शीला होटल में बलिया निवासी पूर्व सैन्यकर्मी सुनील (43) ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। होटल वालों की सूचना पर पहुंची नाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने में लगी है। उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि बलिया के मनियर में ककरघट्टा खास गांव सुनील चार दिन पहले शीला होटल में आकर रुके थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे होटल के कर्मचारी ने सुनील के कमरे के बाहर पानी आते देखा। कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने और अनहोनी की आशंका के चलते कर्मचारी ने मैनेजर को सूचना दी। मैनेजर ने नाका पुलिस को बताया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर देखा तो शौचालय में टोटी खुली थी। पानी बह रहा था। सुनील फर्श पर लहूलुहान पड़े थे। शव के पास ब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.