Lucknow News: होटल में बंधक बनाकर दो भाइयों से 50 हजार और चेन लूटी
लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: अयोध्या के एंबुलेंस संचालक अमीर खान ने परिचित अरमान अली समेत आठ लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने, 50 हजार रुपए लूटने का मुकदमा गोमती नगर थाने में दर्ज कराया है। अमीर का आरोप है कि आरोपी ने गोमती नगर के होटल में बुलाकर कनपटी पर पिस्टल लगाकर बंधक बनाया। सोने की चेन लूट ली। मोबाइल छीन लिए। करीब 45 मिनट तक बंधक बनाए रखने के बाद होटल से भगा दिया। गोमती नगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अयोध्या कैंट के सआदतगंज निवासी एंबुलेंस संचालक अमीर खान के मुताबिक शुक्रवार रात को उनके परिचित अरमान अली ने गोमती नगर विवेकखंड के होटल त्रिवेणी में बुलाया था। अमीर अपने भाई बाबू के साथ होटल पहुंचे। आरोप है कि अरमान ने उन लोगों को होटल कर्मचारियों वाले कमरे में बुलाया। वह पर आरोपी अरमान के साथ एक युवक भी खड़ा था। तभी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.