Lucknow News: होटल में चाय पी रहे किसान को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत
लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: निगोहां इलाके में मंगलवार तड़के एक होटल के बाहर चाय पी रहे बुजुर्ग को बेकाबू डीसीएम ने टक्कर मार दी। ग्रामीण बुजुर्ग को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालपुर गांव निवासी हरिशंकर (67) के बड़े बेटे राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार तड़के पिता गांव के बाहर एक होटल में चाय पी रहे थे। तभी बेकाबू डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीण हरिशंकर को आनन फानन में सीएचसी निगोहां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.