Lucknow News: होटल बुकिंग के नाम पर 94 हजार की ठगी
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी की ओमेक्स रेजिडेंसी-2 निवासी वरिष्ठ नागरिक सतीश कुमार श्रीवास्तव साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार 11 अगस्त को सोमनाथ के लिए होटल बुक करने के दौरान एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने भरोसे में लेकर मोबाइल पर तीन क्यूआर कोड भेजे और बार-बार स्कैन कराए। इसके बाद 11-12 अगस्त की रात 11 बजे से 2 बजे के बीच यूनियन बैंक खाते से 11 बार में कुल 94,296 रुपये निकाल लिए गए। सतीश का कहना है कि लेनदेन का कोई एसएमएस अलर्ट नहीं आया। 12 अगस्त को बैंक हेल्पलाइन पर शिकायत दी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: होटल बुकिंग के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 94 हजार रुपये की साइबर ठगी, क्यूआर कोड स्कैन कराकर उड़ाए रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.