Lucknow News: होटल बुकिंग के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 94 हजार रुपये की साइबर ठगी, क्यूआर कोड स्कैन कराकर उड़ाए रुपये
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर एक वरिष्ठ नागरिक को लाखों की चपत लगाई है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स रेजिडेंसी-2 के निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव साइबर ठगी का शिकार हो गए, जिससे उनके परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित सतीश कुमार के अनुसार 11 अगस्त को वे सोमनाथ यात्रा के लिए होटल बुक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को होटल बुकिंग से जुड़ा प्रतिनिधि बताते हुए बेहद सहज अंदाज में बातचीत की और धीरे-धीरे सतीश का भरोसा जीत लिया। भरोसे में लेने के बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक के बाद एक तीन क्यूआर कोड भेजे और बुकिंग पूरी करने के बहाने बार-बार उन्हें स्कैन करने के लिए कहा। भोले-भाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.