Lucknow News: होटल की खुदाई से इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट को खतरा, गिरी बाउंड्री वॉल
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: इंदिरानगर के इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट के बगल में होटल निर्माण के लिए हो रही खुदाई अब यहां रहने वाले करीब 500 परिवारों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को बारिश के बीच अपार्टमेंट की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर प्रदर्शन कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और अपार्टमेंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि गहरी खुदाई के चलते मिट्टी खिसक रही है और इससे अपार्टमेंट के भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इंद्रप्रस्थ स्टेट के बगल में होटल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए अपार्टमेंट की बाउंड्री से सटकर खुदाई की गई है। लोगों का कहना है कि निर्माण का नक्शा पास कराया गया है, लेकिन खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.