Lucknow News: होंडा सिटी ने बाइक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत
लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। जेहटा माल रोड पर मंगलवार रात होंडा सिटी ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार मजदूर सड़क पर गिरकर 10 मीटर तक घिसटते हुए जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय घायल की मौत हो गई। मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।हरदोई के अतरौली के सिकरोरी गांव निवासी रामेश्वर ने बताया कि बेटा श्रवण कुमार (40) ठाकुरगंज के हरी नगर में किराए पर पत्नी शीला, दो बेटे, एक बेटी के साथ रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार को सिकरोरी गांव में राशन लेने आया था। देर शाम दुबग्गा के माल जेहटा रोड पर एमसी सक्सेना कॉलेज के पास पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बिना हेलमेट बाइक चला रहा श्रवण सड़क पर गिरकर 10 मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही श्रवण की मौत हो गई। दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.