लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हुसैनगंज के युवक के साथ हुई सवा पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी और ठगी की रिपोर्ट 50 दिन बाद भी नहीं लिखी जा सकी है। पीड़ित युवक हुसैनगंज थाने से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक के चक्कर लगा रहा है। रोजाना उसे जांच किए जाने की बात कहकर टरकाया जाता है। यहां तक की उसे पुलिस वालों ने यह भी सलाह दे डाली कि वह कोर्ट से एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करे। धोखाधड़ी करने के आरोपी आराम से घूम रहे हैं। हुसैनगंज पुलिस उन्हें पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। मॉल एवेन्यू के रजा नगर शिव पुरम निवासी मो. यासीन के मुताबिक उसने कैंट रोड उदयगंज के मो. रियाज को व्यापार के लिए धनराशि निवेश करने के प्रस्ताव पर नौ बार में ऑनलाइन और नकद पांच लाख 26 हजार रुपए दिए...