Lucknow News: हादसे में घायल साथी की मदद कर रहे एयरपोर्ट कर्मी को तेज रफ्तार एक्सयूवी ने रौंदा
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: दोस्ती का फर्ज निभाने निकले एयरपोर्ट कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बधवार रात ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचने के बाद उसे सहकर्मी के घायल होने की खबर मिली तो वह मदद के लिए पहुंच गए। घायल साथी को दोस्तों के साथ अस्पताल भेजने के बाद खुद वह तेज रफ्तार एक्सयूवी की चपेट में आ गए। हादसे में उसकी मौत हो गई। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह के अनुसार हादसा बुधवार देर रात अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास के ऊपर शहीद पथ पर हुआ। वृंदावन योजना सेक्टर-13 निवासी हिमांशु कुमार (30) बैगेज स्क्रीनिंग कर्मी की बाइक अज्ञात कार से टकरा गई थी। कार चालक मौके से फरार हो गया। हिमांशु चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ सड़क पर पड़ा था। यह भी पढ़ें- घायल सहकर्मी को बचाने पहुंचे एयरपोर्ट कर्मी को एक्सयूवी ने रौंदा, 15 माह की बेटी के सिर से उठा पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.