लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: बीकेटी में सड़क हादसे में घायल विकास नगर बटहा सबौली निवासी और लॉ के अंतिम वर्ष छात्र संतोष राजपूत (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीकेटी पुलिस ने बताया कि संतोष सोमवार को दोस्त के साथ एक समारोह में शामिल होने स्कूटी से जा रहा था। बीकेटी कस्बे के पास ई रिक्शा ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिसमें संतोष बुरी तरह से जख्मी हो गया था। शुक्रवार देर शाम संतोष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रामेश्वारी बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें किसी तरह से होश में लाए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पिकअप के पहिए से कुचलकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत पिता छोटे लाल का काफी समय पहले निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पिकअप के पहिए से कुचलकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान...