लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए शुरुआती एक घंटा बेहद अहम होता है। दुर्घटना के बाद समय पर प्राथमिक इलाज, खून बहने पर सीधे दबाव डालना और 108 एंबुलेंस को सूचना देना जान बचाने में मददगार हो सकता है। वहीं, हादसे का मानसिक आघात पीड़ित को लंबे समय तक परेशान कर सकता है। बुरे सपने आना, घबराहट और दोबारा सफर करने से डर लगना इसके लक्षण हो सकते हैं। यह जानकारी पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने दी। विश्व ट्रॉमा डे पर शनिवार को पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सीपीआर बचा सकता है मरीज की जान इसमें 170 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले की देखभाल और शुरुआती पुनर्जीवन से कई जानें बचा...