Lucknow News: हादसे के आरोपी चालक की पहचान पर सवाल, मुआवजा मांगा
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: मवैया में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जीजा सफीकुल (62) और उनकी साली वसीम जहां उर्फ रानी (52) को मंगलवार को परिजनों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जनाजे के दौरान मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग कानपुर रोड पर जुटे। लोगों ने आलमबाग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सड़क हादसा करने के आरोपी जेसीबी के जिस चालक को गिरफ्तार किया है, वह हादसे के वक्त वाहन नहीं चला रहा था। उन्होंने असली आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और मुआजवा देने की मांग की है। उधर, देर रात शव को सड़क पर लाकर प्रदर्शन करके मुआवजे की भी मांग परिजनों ने उठाई थी। आलमबाग में मीट दुकानदार स्कूटर चला रहे सफीकुल हसन और उनकी साली वसीम जहां उर्फ रानी को सोमवार दिन में तेज रफ्तार अनियंत्रित जेसीबी ने टक्कर मार दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.