लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: बाजारखाला इलाके में ईरिक्शा चालक अनिल (40) ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर घर में फांसी लगा ली। परिजन चालक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, तभी पहुंची बाजारखाला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि बाजारखाला के वाटर वर्क्स रोड निवासी अविवाहित अनिल ई रिक्शा चलाता था। करीब तीन दिन पहले अनिल का ई रिक्शा चोरी हो गया था। वह काफी तनाव में चल रहा था। भाई के मुताबिक अनिल ने घर में शुक्रवार रात को कमरे में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटकता देखा। परिजनों ने शव नीचे उतार लिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू...