Lucknow News: हाईवे पर पलटा ई-रिक्शा, आधा दर्जन सवारियां घायल
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: इटौंजा। इटौंजा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के सामने हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अटरिया थाना क्षेत्र के खानीपुर निवासी विकास ई-रिक्शा लेकर बख्शी का तालाब की ओर से आ रहा था। चांदपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सवारियों ने बताया कि चालक नशे में था। घायलों में प्रीति 35, राबी 12, रिष्टि 5, कुम्भारन पुरवा निवासी जगन्नाथ 50 और हरिनाम 55 शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी इटौंजा भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.