लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: काकोरी के बड़ागांव करीमा बाद में मंगलवार सुबह घर के ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कामिल (20) की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि उन्नाव के हसनगंज निवासी कामिल काकोरी के बड़ागांव स्थित बहन के घर रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह मकान की छत पर गया था। मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार में हाथ छू गया। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कामिल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...