लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: प्रकृति, प्रेम, आस्था और दांपत्य सौभाग्य का पर्व हरियाली तीज शनिवार को भक्तिभाव, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने तीज पर शिव-पार्वती का पूजन कर अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य और परिवार की समृद्धि की कामना की। सोलह शृंगार कर पर्व की खुशियां मनाईं। बीरबल साहनी मार्ग, गोमती तट स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें पूरवी अग्रवाल नके सिर तीज क्वीन का ताज सजा। उन्हें होंडा एक्टिवा स्कूटर प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रही रिचा को एलईडी टीवी और तीसरे स्थान पर रही आकृति अग्रवाल को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर मिला। टॉप फाइव में रहीं संजना व प्...