Lucknow News: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। भारत विकास परिषद छत्रपति शाखा, लखनऊ की ओर से रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान 2 के होटल श्री मंगलम में हरियाली तीज समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंशु श्रीवास्तव रहीं। शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप सक्सेना, अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महिला संयोजिका संध्या श्रीवास्तव, सचिव बिमलेश श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया, जबकि आशी भटनागर की गणपति वंदना ने सभी का मन मोह लिया। संध्या श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, नीलम सिंह, दीप्ति श्रीवास्तव और विनीता अस्थाना की लघु नाटिका तथा प्रीति अग्रवाल के नृत्य को खूब सराहना मिली। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रंगोली प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.