लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ। हरितालिका तीज के पावन अवसर पर प्रचीन चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को महिलाओं ने विधि-विधान से सामूहिक पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ के सानिध्य में सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती को पूजन सामग्री अर्पित की। सामूहिक रूप से तीज की कथा का श्रवण किया गया तथा परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: तीज पर बौरहवा शिवालय में उमड़ी आस्था पूजा के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में ...