Lucknow News: हरदोई हाईवे पर 20 दिन में दूसरी बार चोर उड़ा ले गए बिजली के तार
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक अनोखी और हैरान कर देने वाली बानगी रहीमाबाद इलाके में देखने को मिली है। हरदोई-लखनऊ हाईवे के किनारे, जहां रात भर गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है, वहां बेखौफ चोरों ने महज 20 दिनों के भीतर दूसरी बार बिजली की एबीसी लाइन पर हाथ साफ कर दिया। मामला जिन्दौर गांव के पास का है। कार गैरेज चलाने वाले नौमान इरफान के लिए यह बिजली की केबल किसी सिरदर्द से कम साबित नहीं हो रही है। बीते 04 जुलाई को ही चोर चार खंभों से केबल काटकर ले गए थे, जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई थी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कुसमरा में आठ पोल से तार काटकर ले गए चोर, छाया अंधेरा सरकारी ढिलाई से परेशान होकर नौमान ने खुद अपनी जेब ढीली की और दो दिन पहले ही अपनी दुकान के लिए नए तार लगवाकर बिजली चालू करवाई थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.