लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। महानगर पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।महानगर थाना प्रभारी के अनुसार 3 अगस्त को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमार शर्मा ने तहरीर दी थी। आरोप था कि मंदिर में घुसे चोर भगवान की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट और छत्र ले गए। साथ ही सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। 15 अगस्त की रात महानगर पुलिस की टीम शक्ति वन, अकबरनगर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली तीन संदिग्ध युवक बाइक पर चोरी का सामान लेकर बंधे की तरफ आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मंदिर में चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, चांदी का मुकुट-छत्र और चोरी की बाइक बरामद टीम को तीन युवक आते दिखे। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान...