Lucknow News: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 'द नेचुरल फॉर्म्स ऑफ गणेशा' फोटो प्रदर्शनी शुरू
लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: गणेश चतुर्थी के अवसर पर यूपीएमआरसी ने रविवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर फोटो प्रदर्शनी 'द नेचुरल फॉर्म्स ऑफ गणेशा' आयोजित की। इसका उद्घाटन यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने किया। प्रदर्शनी में 20 तस्वीरों के जरिए पेड़ों की छालों, तनों और पत्थरों पर बिना किसी कृत्रिम बदलाव के स्वाभाविक रूप से उभरीं भगवान गणेश की आकृतियों को दर्शाया गया है। एमडी सुशील कुमार ने बताया कि मेट्रो परिसरों को कला व संस्कृति से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस दौरान फोटोग्राफर पुनीत कात्यायन, क्यूरेटर भूपेंद्र अस्थाना सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.