Lucknow News: स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब के प्रयोग को शिक्षक प्रशिक्षण
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब के प्रयोग के लिए सभी ब्लॉकों में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दो नवंबर को सभी ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में ऐसे शिक्षक जो अपने-अपने विद्यालय में स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब का बेहतर प्रयोग कर रहे हैं, उनका प्रस्तुतिकरण कराया जाएगा। जिसके माध्यम से दूसरे शिक्षक भी इसका बेहतर ढंग से प्रयोग कर सकेंगे। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण से संबंधित सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.