Lucknow News: स्ट्रीट डॉग ने दौड़ाया तो राइफल निकालकर मार दी गोली
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: राजाजीपुरम सी ब्लाक में ग्रीन फील्ड स्कूल के पास मंगलवार सुबह स्ट्रीट डॉग ने बाइक सवार को दौड़ा लिया। इससे गुस्साए बाइक सवार ने राइफल लोड की और बेजुबान को गोली मार दी। मौके पर ही स्ट्रीट डॉग की तड़पकर मौत हो गई। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। देर शाम सीसी कैमरे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बाइक सवार डॉग को गोली मारते दिखा। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के मुताबिक, रिपोर्ट आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट की चारू खरे व अन्नू बोस ने तहरीर देकर दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आशंका है कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड है। सीसी फुटेज से उसकी बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.