Lucknow News: स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें: डीआरएम
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को लखनऊ-उन्नाव-ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड का विंडो एवं स्टेशन निरीक्षण किया। हरौनी स्टेशन की साफ-सफाई, प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर एवं रिले रूम की व्यवस्था देखी। स्टेशन मास्टर कक्ष, पूछताछ काउंटर, प्लेटफॉर्म संख्या 1 के बाहर चल रहे निर्माण कार्य और प्लेटफॉर्म पर स्थित खानपान स्टॉल का निरीक्षण किया। अचलगंज स्टेशन पर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। तकिया स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय, शौचालय, स्टेशन अधीक्षक कक्ष एवं प्लेटफॉर्म सहित अन्य यात्री सुविधाओं को देखा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता, सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.