लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: टुड़ियागंज में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान के भूतल पर चल रही स्टेशनरी और खिलौनों की दुकान में आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टुड़ियागंज स्थित मकान के निचले हिस्से में ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज निवासी युसुफ की दुकान है। अंदर कॉपी, किताब, पेन, खिलौने और भारी मात्रा में स्टेशनरी का सामान रखा था। मंगलवार सुबह 11 बजे राहगीरों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। कुछ ही मिनटों में धुआं तेज हो गया और अंदर से लपटें उठने लगीं। आसपास दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गोविंदनगर में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम में भीषण आग सआदतगंज और बाजारखाला में चेहलुम ड्यूटी में लगी दो दमकल गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया। चौक ...