लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: अलीगढ़ के अतरौली की ग्राम पंचायत बिधीपुर में पांच एकड़ में बनने वाले स्टेडियम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को पंख लगेंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से ग्रामीण युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। गांवों व कस्बों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा सकेगा।शिक्षा के साथ-साथ खेल की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। आधुनिक खेल सुविधाएं, नियमित अभ्यास का बेहतर वातावरण व अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अतरौली विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, खिलाड़ियों व युवाओं को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने अतरौली में स्टेडियम के निर्माण कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ का आभार भी जताया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...