लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश स्टांप एवं निबंधन अधिकारी संघ का दो दिवसीय अधिवेशन को संपन्न हो गया। संघ के चुनाव में सहायक महानिरीक्षक निबंधक वाराणसी धीरेंद्र कुमार सैनी को अध्यक्ष व आजाद सिंह उप निबंधक सदर प्रभम लखनऊ को सचिव चुनाव गया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुंदर यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार भारती, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, ऑडिटर तुषार चंद्रा, संयुक्त सचिव वसीम अहमद चुने गए हैं। अधिवेशन में विभाग के रिटायर अधिकारी और मौजूदा अधिकारी शामिल हुए। इसमें अधिकारियों के अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। इसमें विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर सहमति बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...