Lucknow News: स्कॉर्पियो और बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: बीकेटी,संवाददाता। बीकेटी में गुरुवार देर शाम रामसागर मिश्र अस्पताल के पास यू-टर्न ले रही स्कॉर्पियो और बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डिलीवरी मैन और उसका भाई घायल हो गया। स्कॉर्पियो पिचक गई और ट्रक बेकाबू होकर खाई में चला गया।भैंसामऊ निवासी संजय यादव स्कॉर्पियो चला रहे थे उनके साथ महिंगवां के सुनील कुमार थे। स्कॉर्पियो सवार ने बताया कि वह रामसागर मिश्र अस्पताल के पास यू-टर्न ले रहे थे। तभी सीतापुर से लखनऊ आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। ट्रक ने एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी राम त्रिवेदी और उनके भाई श्याम घायल हो गए। श्याम जेप्टो में कार्यरत हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को खाई से निकाला। हादसे के बाद ट्रक छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.